राजस्थानी फिल्म प्रमोशन फेस्टिवल,मुंबई
सभी राजस्थानी भाइयो व बहिनो को नमस्कार,राजस्थानी फिल्मो के प्रचार प्रसार के लिये 22 मई 2016 को विलेपार्ले पूर्व मे राजस्थानी फिल्म प्रमोशन फेस्टिवल,मुंबई का आयोजन किया जा रहा हैं। आप सभी राजस्थानी भाइयो और बहिनो का इस फेस्टिवल मे स्वागत हैं। इस फेस्टिवल का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी फिल्मो का प्रचार प्रसार करना। जो लोग राजस्थान से बहार रह रहे हैं उनको राजस्थानी फिल्मो से रूबरू कराना जिससे राजस्थानी फिल्मो का प्रचार प्रसार हो सके।
पिछले 100 वर्षो में सिर्फ 10 या 15 अच्छी राजस्थानी फिल्मो का निर्माण हुआ हैं। क्यों क्या कारण हैं की राजस्थानी फिल्मो का निर्माण नहीं हो रहा हैं। जबकि देश और दुनिया सभी जगह हर राज्य में फिल्म निर्माण हो रहा हैं। साउथ तो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से भी आगे हैं। पंजाब ,गुजरात ,बंगाल ,बिहार ,आंध्रा ,साउथ ,व कश्मीर तक की फिल्मो का निर्माण आज चरम पर हैं। लेकिन राजस्थानी फिल्मो का निर्माण नहीं ,क्यों नहीं लोग कहते हैं धन की कमी हैं जबकि हर फिल्म में मुनीम धनपति राजस्थानी(मारवाड़ी ) या गुजरती को दिखाया जाता हैं।
आज मुंबई में ही इतने धनपति हैं की कण कण के सहयोग से अच्छी राजस्थानी फिल्मो का निर्माण हो सकता हैं। फिल्म निर्माण से राजस्थानी भाषा का भी विकास होगा क्यों की जिस राज्य में फिल्म निर्माण सक्रिय हैं वहां भाषा का विकास अत्यंत सराहनीय हैं। गुजरात में गुजराती ,पंजाब में पंजाबी ,बिहार में भोजपुरी,मुंबई में मराठी साउथ में तमिल,कन्नड़,उडीशा में उड़िया भाषा विकास के चरम पर हैं।
2015 में जोधपुर में जोधपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था। जिसमे लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था.इस फिल्म फेस्टिवल में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
वैसे ही आप सभी प्रवाशी राजस्थानियों से निवेदन हैं की आप इस फिल्म फेस्टिवल में ज्यादा से ज्यादा पधार कर राजस्थानी फिल्मो को देखे। यह फेस्टिवल हर साल आयोजित किया जायेगा।
मैं मोती सिंह राठौड़ आप का इस फिल्म फेस्टिवल मैं स्वागत करता हूँ।
राजस्थानी फिल्म प्रमोशन फेस्टिवल 2016 में आप का सादर स्वागत
राजस्थानी फिल्मो के लिये वर्ष में तीन दिन निकालेगे तो आप का कोई नुकशान नहीं होगा। राजस्थानी भाषा मान्यता दिलाना हमारा मकसद होना चाहिए।
तो याद रखे 28 मई 2016
फिल्म फेस्टिवल : 28 मई 2016 शाम 4 pm
स्थान : सांठे कॉलेज विलेपार्ले (इ)
संपर्क : 7219321980
आयोजक : मोती सिंह राठौड
लेखक/निर्देशक /अभिनेता/निर्माता/फिल्म फेस्टिवल आयोजक
राजस्थान आज वेबसाइट




